अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर चांद भाग में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कई लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया।
जहां चिकित्सकों की देखरेख में सभी जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यक्ति अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के मदनपुर चांद भाग निवासी बताया जा रहा है।


