Thursday, May 28, 2026

‘भारत भाग्य विधाता’ के मेकर्स ने फिल्म से कंगना रनौत का फर्स्ट लुक जारी किया है.

Share

 ‘भारत भाग्य विधाता’ कंगना रनौत का अगला प्रोजेक्ट है. इसी महीने की शुरुआत में 6 मई को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया था. वहीं, महीने के आखिरी हफ्ते में मेकर्स ने फिल्म से कंगना रनौत का फर्स्ट लुक जारी कर फैंस का दिल खुश कर दिया है.

  • मेकर्स ने गुरुवार, 28 मई को इंस्टाग्राम पर ‘भारत भाग्य विधाता’ का नया मोशन पोस्टर जारी किया है, जिसमें उन्होंने कंगना रनौत का फर्स्ट लुक दिखाया है. इस मोशन पोस्टर को जारी करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, ‘आम लोगों की असाधारण कहानी. उस रात की कहानी, जब इंसानियत डर से कहीं ज्यादा बड़ी साबित हुई. जब जिम्मेदारी ही बलिदान बन गई. जब एकता ही फर्ज बन गई और हिम्मत ने जान बचाई. भारत के असली नायकों की अनकही कहानी. भारत भाग्य विधाता. 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.’
  • मोशन पोस्टर में कंगना रनौत को चोटों के साथ देखा जा सकता है. वह आग की लपटों के बीच इंसानी जीवन को बचाती नजर आ रही है. फिल्म में साहस, इंसानियत, बलिदान और एकता की कहानी को दिखाया जाएगा, जहां आम आदमी जिंदगी और मौत के बीच खड़ा हुआ नजर आएगा.
  • पोस्टर जारी होते ही फैंस के रिएक्शन आने लगे. एक फैन ने लिखा है, ‘क्वीन एक और जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ वापस आ गई हैं.’ एक ने लिखा है, ‘गुमनाम नायकों की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने के लिए आपको मेरा असीम सम्मान… यूं ही चमकते रहिए.’ एक यूजर ने फिल्म के टीजर और ट्रेलर की मांग करते हुए लिखा है, ‘ट्रेलर रिलीज कर दो, टीजर के लिए अब बहुत देर हो चुकी है. शुभकामनाएं.’ अन्य फैंस ने भी पोस्टर में कंगना के लुक की तारीफ की है.
  • ‘भारत भाग्य विधाता’ समाज के उन सच्चे, गुमनाम नायकों के सामूहिक कर्तव्य की कहानी है, जो सब एक साथ आए और अपनी रोजमर्रा की जिम्मेदारियों को बलिदान और राष्ट्र-सेवा में लगा दिए. नर्सें, वार्ड बॉय, सफाई कर्मचारी, लिफ्ट ऑपरेटर, सुरक्षा गार्ड और प्रशासनिक कर्मचारी, ये सभी मरीजों को सुरक्षित रखने के एक असाधारण प्रयास का हिस्सा बने. सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म अस्पताल के उन कर्मचारियों की कहानी दर्शाएगी, जिन्होंने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान 400 लोगों की जान बचाई थी.

मनोज तपाड़िया की लिखित और निर्देशित इस फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं. डॉ. जयंतीलाल गाडा द्वारा प्रस्तुत, ‘भारत भाग्य विधाता’ का निर्माण पेन स्टूडियो, मणिकर्णिका फिल्म्स और परमहंस क्रिएशन्स ने यूनोइया फिल्म्स एलएलपी और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट पी लिमिटेड के सहयोग से किया है. यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस फर इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ से क्लैश होगी.

Read more

Local News