Friday, May 8, 2026

भाजपा में शामिल हुईं मैथिली ठाकुर को अलीनगर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।

Share

 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट (BJP Candidate Second List 2025) जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 12 प्रत्याशियों के नाम हैं। एक दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुईं मैथिली ठाकुर को बीजेपी ने अलीनगर विधानसभा सीट से टिकट दिया है।

इसी के साथ, बीजेपी ने हायाघाट से राम चंद्र प्रसाद को टिकट दिया है। वहीं, मुजफ्फरपुर सीट से रंजन कुमार चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे। गोपालगंज से सुभाष सिंह को टिकट मिला है। बनियापुर से केदार नाथ सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

छपरा सीट से छोटी कुमारी को बीजेपी ने टिकट दिया है। सोनपुर सीट से विनय कुमार सिंह बीजेपी के कैंडिडेट होंगे। रोसड़ा (अ.जा) सीट से बीरेंद्र कुमार को टिकट मिला है। बाढ़ विधानसभा सीट से सियाराम सिंह को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है।

अगिआंव सीट से महेश पासवान को टिकट मिला है। शाहपुर सीट से राकेश ओझा को बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतारा है। बक्सर सीट से पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को टिकट मिला है।

क्रमांकविधानसभा का नंबर और नामउम्मीदवार का नाम
1.81 – अलिनगरमैथिली ठाकुर
2.84 – हायघाटराम चंद्र प्रसाद
3.94 – मुजफ्फरपुररंजन कुमार
4.101 – गोपालगंजसुभाष सिंह
5.115 – बनियापुरकेदार नाथ सिंह
6.118 – छपराछोटी कुमारी
7.122 – सोनपुरविनय कुमार सिंह
8.139 – रोसड़ा (अजा)बीरेंद्र कुमार
9.179 – बाढ़डॉ. सियाराम सिंह
10.195 – अगिआंव (अजा)महेश पासवान
11.198 – शाहपुरराकेश ओझा
12.200 – बक्सरआनंद मिश्रा, पूर्व आईपी

Read more

Local News