बोकारो: कांग्रेस का पूरा मुस्लिमीकरण हो चुका है. कांग्रेस ने स्वीकार कर लिया है कि मुझे मुसलमानों के दम पर ही राजनीति करनी है. यह बातें भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कही. साथ ही उन्होंने कांग्रेस विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर हमला करते हुए कहा कि वह सिर्फ “मियां मंत्री” बनकर रह गए हैं.
भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने कांग्रेस और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को लेकर बड़ा बयान दिया है. अमर बाउरी ने इरफान अंसारी को “मिया मंत्री” करार देते हुए कहा कि मंत्री के लिए पहले उनकी कौम है और वे अपनी कौम के अपराधी चरित्र के लोगों के पक्ष में उतरकर बयानबाजी करते हैं. उन्हें सही गलत से कोई लेना-देना नहीं है.
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह “मियां पार्टी” बनकर रह गई है. इसका उदाहरण असम और पश्चिम बंगाल के चुनाव में देखने को मिला है. असम में कांग्रेस ने जितनी सीटें जीती हैं उसमें सिर्फ एक सीट छोड़कर बाकी सभी सीटों पर मुस्लिम कैंडिडेट ही जीता है और जो एक सीट आरक्षित था वह आरक्षित नहीं होता तो वह सीट भी मुसलमान ही जितता. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस मान चुकी है कि बिना मुसलमानों के वह राजनीति नहीं कर सकती.
अमर बाउरी ने कहा कि यही कारण है कि देश की जनता कांग्रेस को छोड़कर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास विजन के साथ जुड़ रही है. भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने बोकारो के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान यह बातें कही. इसके पूर्व उन्होंने सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं संग बैठक की. वहीं कार्यकर्ताओं गर्मजोशी से अमर बाउरी का स्वागत किया.


