Wednesday, July 29, 2026

बोकारो डीसी ने समाहरणालय के विभिन्न विभागों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश.

Share

बोकारो: उपायुक्त अजय नाथ झा ने बुधवार को समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों और शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। कार्यालय खुलने के बाद ही डीसी ने अलग-अलग विभागों का दौरा कर कामकाज की स्थिति और कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति रजिस्टर की जांच की और समय पर कार्यालय पहुंचने तथा कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया।

कई शाखाओं के कार्यों की ली जानकारी

डीसी ने विकास शाखा, योजना शाखा, ग्रामीण विकास शाखा, गोपनीय कार्यालय, एनडीसी शाखा और एडीएमएस कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विभागीय कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और कार्यालयों में बेहतर कार्य संस्कृति, अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया।

स्वच्छता व्यवस्था का भी लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने समाहरणालय भवन के प्रथम तल पर स्थित शौचालय का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।

समय पर मिले अधिकारी-कर्मी

निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित पाए गए। इस मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस डॉ. अरविंद राधाकृष्णन, डीपीआरओ रवि कुमार, एपीआरओ अविनाश कुमार, डीडीएमओ शक्ति कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Read more

Local News