Friday, May 8, 2026

बिहार में मौसम बदल गया है, गुलाबी ठंड शुरू हो गई है। 

Share

पटना। प्रदेश में मानसून का प्रभाव सप्ताह भर बने रहने की संभावना है। इसके बाद धीरे-धीरे प्रदेश से मानसून की विदाई होने लगेगी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। 

दिन के तापमान सामान्य से अधिक होने के साथ गर्मी का प्रभाव बना रहेगा। हालांकि सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास लोगों को होगा। दो दिनों बाद बंगाली की खाड़ी के ऊपर हवा का चक्रवातीय परिसंचरण बनने की संभावना है। 

कई इलाकों में बिजली गिरने का अलर्ट

इनके प्रभाव से कुछ स्थानों पर मौसम का मिजाज बदलने के साथ हल्की वर्षा के आसार है। 24 घंटों के दौरान सारण, समस्तीपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, बेगूसराय, खगड़िया के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। 

बीते 24 घंटों के दौरान रोहतास, भभुआ एवं अररिया में हल्की वर्षा दर्ज की गई। रोहतास के नौहट्टा में 6.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। भभुआ के नौतन में 6.2 मिमी, अररिया में 6.0 मिमी एवं भभुआ के अधवारा में 2.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 

पोस्ट मानसून के दौरान प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा 339 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस एवं 34.4 डिग्री सेल्सियस के साथ राजगीर में प्रदेश का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान( डिग्री सेल्सियस में)

शहरअधिकतम (°C)न्यूनतम (°C)
पटना32.626.1
गयाजी32.624.4
भागलपुर33.225.6
मुजफ्फरपुर30.825.6

Read more

Local News