Friday, May 8, 2026

बिहार में मानसून कमजोर ,भारी बारिश की संभावना कम

Share

 पटना। प्रदेश में मानसून की गतिविधियां कमजोर होने के कारण वर्षा में कमी आई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार शुक्रवार को राजधानी सहित अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहने के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा। 

किशनगंज, सुपौल जिले के एक या दो स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है। तीन से चार दिनों के दौरान तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। गुरुवार को पटना व आसपास इलाकों में कड़ी धूप के कारण पटना समेत 15 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 

पटना का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 36.4 डिग्री सेल्सियस के साथ पूर्णिया में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी व मध्य भागों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। बेगूसराय के नवाकोठी में सर्वाधिक वर्षा 13.0 मिमी दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों में दर्ज हुई वर्षा

पूर्णिया के कस्बा में 13.0 मिमी, भभुआ के अधवारा में 10.2 मिमी, रोहतास के नौहट्टा में 8.8 मिमी, औरंगाबाद के रफीगंज में 8.0 मिमी, समस्तीपुर के पटोरी में 7.2 मिमी दर्ज की गई।

वहीं सुपौल में 6.3 मिमी, पूर्णिया के जलालगढ़ में 5.0 मिमी, अररिया के रानीगंज में 4.0 मिमी, बेगूसराय के बखरी में 2.6 मिमी, अररिया में 2.5 मिमी, सहरसा के सौर बाजार में 1.2 मिमी एवं जहानाबाद में 1.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान( डिग्री सेल्सियस में)

शहरअधिकतम (°C)न्यूनतम (°C)
पटना32.926.7
गयाजी31.424.5
भागलपुर33.026.2
मुजफ्फरपुर31.226.2

Read more

Local News