Tuesday, May 5, 2026

 बिहार में पड़ेगी ठिठुरन वाली ठंड

Share

बिहार में अगले तीन दिनों में मौसम बदलने की संभावना है। तापमान में गिरावट के साथ ठिठुरन वाली ठंड पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर चेतावनी जारी की है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

पटना। प्रदेश के अधिसंख्य भागों में सुबह-शाम हल्की ठंड बने होने के साथ दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना हुआ है। पछुआ के कारण मौसम शुष्क बना रहेगा। तीन से चार दिनों के दौरान मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। तापमान में विशेष बदलाव के अभी आसार नहीं हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, मंगलवार को पटना सहित 20 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस एवं 31.4 डिग्री सेल्सियस के साथ पूर्णिया का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया

अन्य जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 22 नवंबर के आसपास दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। इसके बाद पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने के आसार हैं। इनके प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना है।

मंगलवार को पटना सहित आसपास इलाकों का मौसम शुष्क बने होने के साथ पछुआ के कारण सुबह-शाम हल्की ठंड का असर बना रहा। उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में मध्यम दर्जे के कोहरे का प्रभाव रहा। पूर्णिया में एक हजार मीटर की दृश्यता दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम (डिग्री सेल्सियस)न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
पटना27.817.5
गया26.812.5
भागलपुर28.815.1
मुजफ्फरपुर26.618.0

Read more

Local News