Saturday, May 2, 2026

बिहार में चल रहा DK टैक्स, मुख्य सचिव और डीजीपी की भी नहीं चलती; तेजस्वी यादव का आरोप

Share

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि बिहार में DK टैक्स चल रहा है, वसूली की जा रही है। काबिल अधिकारियों से काम नहीं लिया जा रहा है। मुख्य सचिव और डीजीपी को सीएम नीतीश कुमार साथ नहीं

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि बिहार में अफसरशाही चरम पर है। उन्होंने कहा कि डीके टैक्स के बिना बिहार में पत्ता तक नहीं हिलता है। पूर्व डिप्टी सीएम का इशारा बिहार सरकार के किसी बड़े अधिकारी की ओर है। उन्होंने यह भी दावा किया कि रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सरकार और पुलिस को चला रहे हैं। मुख्य सचिव और डीजीपी तक की भी नहीं चलती है। पूर्व डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि बेलगाम अफसरशाही के चलते मंत्री और विधायक भी कठपुतली बन गए हैं

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में नीतीश सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 2018 के बाद से बिहार में सबसे बड़े पद मुख्य सचिव और डीजीपी के पद दिखावटी बनकर रह गए हैं। मुख्य सचिव और डीजीपी को कहीं बुलाया नहीं जाता है। अगर उन्हें सीएम नीतीश की बैठकों और यात्रा में बुलाया भी जाता है तो वरीयता को साइडलाइन कर एक कोने में जगह दे दी जाती है।

Read more

Local News