Friday, November 27, 2026

बिहार के रेल यात्रियों को झटका: कोहरे में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, हरिहर-जनसेवा और उपासना एक्सप्रेस भी प्रभावित

Share

पूर्व मध्य रेलवे ने सुरक्षित परिचालन के लिए 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि अन्य के परिचालन पर भी असर पड़ेगा।

हाजीपुर: सर्दियों में घने कोहरे की आशंका को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने कई लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक लागू रहेगी। इस दौरान हरिहर एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस और उपासना एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और रेल परिचालन को संरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कुछ के परिचालन के दिनों में कटौती या आंशिक रद्दीकरण का निर्णय भी लिया गया है।

ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द

रेलवे की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, निम्नलिखित ट्रेनों का परिचालन निर्धारित अवधि में बंद रहेगा:

ट्रेन संख्या और नामरद्द रहने की अवधि
14112 प्रयागराज जंक्शन-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस2 दिसंबर 2026 से 24 फरवरी 2027
14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस2 दिसंबर 2026 से 24 फरवरी 2027
22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-कोलकाता एक्सप्रेस4 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027
22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) एक्सप्रेस6 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027
22857 सांतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस7 दिसंबर 2026 से 22 फरवरी 2027
22858 आनंद विहार-सांतरागाछी एक्सप्रेस8 दिसंबर 2026 से 23 फरवरी 2027
14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस5 दिसंबर 2026 से 2 मार्च 2027
14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस3 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027
14523 बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस3 दिसंबर 2026 से 1 मार्च 2027
14524 अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस1 दिसंबर 2026 से 27 फरवरी 2027
14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस3 दिसंबर 2026 से 2 मार्च 2027
14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027
15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस4 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027
15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस6 दिसंबर 2026 से 28 मार्च 2027
15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस7 दिसंबर 2026 से 22 फरवरी 2027
15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस8 दिसंबर 2026 से 23 फरवरी 2027
15621 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस3 दिसंबर 2026 से 25 फरवरी 2027
15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस4 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027
13035 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस1 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027
13036 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस2 दिसंबर 2026 से 27 फरवरी 2027

यात्रा से पहले जरूर जांच लें ट्रेन का स्टेटस

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन की परिचालन स्थिति और निर्धारित तारीखों की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। कोहरे के दौरान दृश्यता कम होने से रेल परिचालन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में रेलवे ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह समय-सारिणी संबंधी बदलाव किए हैं।

खासकर बिहार से दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, असम और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लेनी चाहिए।

Read more

Local News