Tuesday, July 14, 2026

बिहार के इन जिलों में 4 और 5 मई को होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

Share

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के सभी जिलों में 4 और 5 मई के लिए चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने इस दौरान बिहार के 21 जिलों में ऑरेंज और 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के कई जिलों में तेज हवा, वज्रपात और बारिश की चेतावनी जारी की है. यह अलर्ट 4 मई सुबह 8:30 बजे से लेकर 5 मई सुबह 8:30 बजे तक के लिए है. विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बरतने की अपील की है. बिहार के उत्तरी और पूर्वी जिलों में मौसम का असर अधिक देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने इन जिलों में 30-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना जताई है.

Gp7Ca3Hxsaa8Cxa

कहां-कहां अलर्ट?

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि कई जिलों में 4 और 5 मई को 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और वज्रपात की संभावना है. इनमें सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सारण, गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण शामिल है.

इन जिलों में येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया कि 4 और 5 मई को कई जिलों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इन जिलों में पटना, गया, औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, जमुई, शेखपुरा, लखीसराय, अरवल, कैमूर जिला शामिल है.

मौसम विभाग ने क्या बताया

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि 5 मई तक आंधी-तूफान का दौर रह सकता है. ऐसे मौसम में किसान विशेष सतर्कता बरतें. खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े न हों.

अलर्ट मोड में प्रशासन

बिहार के सभी जिलाधिकारियों और आपदा प्रबंधन विभाग को सतर्क रहने और संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है. राहत और बचाव दलों को भी तैयार रहने का निर्देश दिया गया है.

Read more

Local News