बहरागोड़ा। रांची में आंदोलनरत छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा की ओर से बुलाए गए झारखंड बंद का बहरागोड़ा में मंगलवार को मिला-जुला असर देखने को मिला। बंद को सफल बनाने के लिए भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता सुबह से ही बाजार क्षेत्र में सक्रिय रहे और दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की।
भाजपा के जिला महामंत्री बाप्तु साऊ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बहरागोड़ा बाजार के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से बंद के समर्थन में अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का आग्रह किया। कार्यकर्ताओं की अपील के बाद बाजार के कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और बंद का समर्थन किया।
बंद के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि आंदोलनरत छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई उचित नहीं है और इसके विरोध में पार्टी ने राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव समेत सुमन कल्याण मंडल, काजल महाकुड़, भक्तिश्री पांडा, अपूर्व सुंदर दास, उत्पल पैरा, महादेव बैठा, समीर सेनापति, कवींद्र नाथ कुंडू, मिहिर दलाई, दीपंकर साव, सनत भगत, गौरांग साव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा समीर नंदी, राजू महतो, श्यामसुंदर पॉल, प्रवीर माईती, रंजीत धावरिया, नारण मंडी, भव रंजन महतो, नारायण राणा, जगन्नाथ दास, तरुण बेरा, जगन्नाथ नायक, देबू शीट, दिवाकर शर्मा, अमर धावरिया, मिंटू नायक, सत्यवान पैरा, सुनील पैरा, आनंद साव, बिट्टू घोष, कौशिक मैती और खोकन पाल समेत कई कार्यकर्ताओं ने बंद के दौरान हिस्सा लिया।
बहरागोड़ा में बंद के दौरान कहीं दुकानों के बंद रहने से बाजार की गतिविधियां प्रभावित हुईं, तो कुछ स्थानों पर सामान्य कारोबार भी चलता रहा। इसी वजह से क्षेत्र में बंद का असर पूरी तरह एक जैसा नहीं रहा और इसे मिला-जुला बताया गया।
