Thursday, September 24, 2026

 बहन को प्रेमी के साथ देख खौल उठा भाई का खून, दोनों को उतारा मौत के घाट 

Share

मोतिहारी के केसरिया के त्रिलोकवा गांव में एक युवक और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया. युवती के परिजनों ने दोनों की पिटाई कर दी, जिसके परिणामस्वरूप युवक युवती दोनों की मौत हो गई.

 बिहार में एक बार फिर युवक और युवती तालिबानी सजा के शिकार हुए हैं. दिल दहला देने वाली यह घटना मोतिहारी जिले की है. एक युवक को एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद परिजनों ने युवक और युवती दोनों की पीट-पीट कर हत्या कर दी. मृतक युवती अजय साह की बेटी थी, जबकि युवक विकास कुमार उसी गांव का निवासी था. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर युवती के भाई को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद गांव का माहौल गमगीन है

Read more

Local News