Wednesday, April 22, 2026

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ के मेकर्स, टी-सीरीज और बी आर स्टूडियोज ने फिल्म का पहला गाना रूप दी रानी आज 22 अप्रैल को रिलीज कर दिया है.

Share

 फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ के मेकर्स, टी-सीरीज और बी आर स्टूडियोज ने फिल्म का पहला गाना रूप दी रानी आज 22 अप्रैल को रिलीज कर दिया है. यह एक प्योर देसी, मस्ती भरा और तेज बीट वाला गाना है, जिसमें आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह नजर आ रहे हैं. गाने में पूरे देसी वाइब आ रही है और आयुष्मान तीनों हीरोइनों संग खूब जंच रहे हैं.

यह एक जोशीला डांस नंबर है, जो फिल्म के मजेदार माहौल को दिखाता है. रूप दी रानी को स्टार पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा और हीर ने गाया है. इसके बोल इंदीवर ने लिखे हैं, संगीत तनिष्क बागची ने दिया है और इस गाने का डांस बॉस्को लेस्ली मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है.

गाने में एक कैची धुन और मजेदार डांस स्टेप है, जो शादी जैसे सीन का इशारा देता है. इसके रंगीन और एनर्जेटिक विज़ुअल्स फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ाते हैं. गाने को देखने के बाद किसी का भी मन नाचने को करेगा. यह एक तरह से शादी-पार्टी में रंग जमाने वाला गाना होने वाला है.

गुलशन कुमार, बी आर चोपड़ा और टी-सीरीज की पेशकश, टी-सीरीज फिल्म्स और बी आर स्टूडियोज के बैनर तले बनी ‘पति पत्नी और वो दो’ का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है.

फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने किया है, जबकि क्रिएटिव प्रोड्यूसर जूनो चोपड़ा हैं. यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. आयुष्मान खुराना लंबे समय से फ्लॉप चल रहे हैं. ऐसे में अगर यह फिल्म भी नहीं चली तो उनके फिल्मी करियर पर बड़ी बात आ सकती है. आयुष्मान को पिछली बार फिल्म हॉरर कॉमेडी फिल्म थामा में दिखे थे, जो ज्यादा कमाल नहीं कर पाई. आयुष्मान की अगली फिल्मों में उड़ता तीर और यह प्रेम मोल लियाा है.

Read more

Local News