Tuesday, May 19, 2026

प्रोड्यूसर के. राजन के निधन पर तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री-एक्टर विजय ने सोशल मीडिया के जरिए शोक जताया है.

Share

 फिल्म प्रोड्यूसर के. राजन का रविवार (17 मई) को निधन हो गया था. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. इसके लिए सीएम विजय ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है.

18 मई को विजय ने सीएमओ के एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से एक बयान जारी किया, जिसमें वे प्रोड्यूसर के निधन पर शोक जताते हुए लिखा है, ‘उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री खास कर छोटे प्रोड्यूसर और वितरकों के लिए अपने विचार बेबाकी से व्यक्त किए थे. फिल्म इंडस्ट्री उनके दशकों के योगदान को हमेशा याद रखेगा.’

अपने एक्स हैंडल पर साझा किए गए एक शोक संदेश में, मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘थिरु के. राजन के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है. वे एक अनुभवी निर्माता, निर्देशक, अभिनेता और वितरक थे, जिन्होंने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अहम योगदान दिया.’

प्रोड्यूसर के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए उन्होंने आगे लिखा है, ‘थिरु के. राजन ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने सिनेमा इंडस्ट्री के कल्याण, खास कर छोटे बजट के फिल्म निर्माताओं और वितरकों के अधिकारों और तमिल सिनेमा में चल रहे समग्र रुझानों के संबंध में लगातार और साहसपूर्वक अपनी राय व्यक्त की.’

इंडस्ट्री के साथ राजन के दशकों पुराने जुड़ाव का जिक्र करते हुए सीएम ने आगे कहा, ‘फिल्म बिरादरी के साथ उनका गहरा जुड़ाव और कई दशकों तक दिया गया योगदान अत्यंत स्मरणीय है. फिल्म इंडस्ट्री उनके समर्पण को सदैव याद रखेगा.’

अंत में उन्होंने लिखा, ‘मैं थिरु के. राजन के शोकाकुल परिवार के सदस्यों, मित्रों और तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं और हार्दिक सहानुभूति व्यक्त करता हूं.’

के. राजन ‘थंगामना थंगाची’ और ‘चिन्ना पूवई किलाथे’ जैसी कई तमिल फिल्मों को प्रोड्यूस करने के लिए मशहूर है. इतने सालों में, उन्होंने खुद को एक निर्माता, निर्देशक और एक्टर के तौर पर स्थापित किया, और तमिल सिनेमा में अपने कई तरह के योगदान के लिए पहचान बनाई. कैमरे के पीछे अपने काम के अलावा, राजन ‘माइकल राज’, ‘सोंथक्करन’, ‘वीटोडा मप्पिल्लई’, ‘पांभू सत्ताई’, ‘थुनिवु’ और ‘बकासुरन’ जैसी कई तमिल फिल्मों में भी दिख चुके थे.

Read more

Local News