Thursday, April 30, 2026

पीवी सिंधु राउंड ऑफ 16 में वर्ल्ड की नंबर दो खिलाड़ी से अपना मैच हार गईं.

Share

 भारत के दो स्टार शटलर ‘लक्ष्य सेन’ और ‘पीवी सिंधु’ का बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2026 में सफर खत्म हो गया. चीन के निंगबो ओलंपिक स्पोर्ट सेंटर में खेली जा रही चैंपियनशिप में आज (गुरुवार, 9 अप्रैल) राउंड ऑफ 16 में सिंधू को वर्ल्ड की नंबर दो वांग झी यी से हार का सामना करना पड़ा. वांग झी ने सिंधु को सीधे गेम में 21-18, 21-8 से हरा दिया, जिससे टूर्नामेंट में उनका सफर खत्म हो गया.

सिंधु ने पहले गेम में कड़ा मुकाबला किया. जिसकी वजह से वो 18 पॉइंट तक बराबरी पर रहीं लेकिन उसके बाद वो कुछ रैलियों को अपने पक्ष में नहीं कर पाईं. जिससे उन्हें पहला गेम 18-21 से हारना पड़ा. लेकिन, दूसरे गेम में वांग पूरी तरह से अपना दबदबा बनाई रखीं, सिंधु को आगे ही नहीं निकलने दी. जिसकी वजह से वो दूसरे गेम को भी बड़े अंतर 21-8 से अपने नाम करने में सफल रहीं.

लक्ष्य सेन पहले दौर में ही हारे
सिंधू के बाहर होने से सिंगल्स मुकाबलों में भारत के लिए चैंपियनशिप में मुश्किलें और बढ़ गई हैं. इससे पहले टूर्नामेंट में लक्ष्य सेन को पहले ही दौर में हांगकांग के ली चेउक यियू के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. लक्ष्य, जो ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बाद इस टूर्नामेंट में उतरे थे, 41 मिनट चले मुकाबले में 12-21, 19-21 से हार गए.

दूसरे शटलरों से भारत को उम्मीद
दोनों स्टार शटलर के जल्दी बाहर हो जाने से सिंगल्स कैटेगरी में भारत की उम्मीदों को झटका लगा है. हालांकि, भारत का प्रतिनिधित्व अभी भी दूसरी कैटेगरी में राउंड ऑफ 16 में बना हुआ है.

मेंस सिंगल्स में एच.एस. प्रणॉय का मुकाबला वेंग होंग यांग से होगा, जबकि मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी का सामना चेन तांग जी और तोह ई वेई से होगा.

विमेंस डबल्स में, ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद का मुकाबला आज बाद में यूकी फुकुशिमा और मायु मात्सुमोतो से होगा, वहीं वुमेंस सिंगल्स में आकर्षी कश्यप भी एक्शन में होंगी.

Read more

Local News