Sunday, June 21, 2026

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रहे ट्राई सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

Share

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने इतिहास रच दिया है. बाबर ने भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हाशिम आमला की बराबरी कर ली है. इसके साथ ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल किया है.

पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम में रचा इतिहास
बाबर में यह उपलब्धि पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार (14 फरवरी) को कराची के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे त्रिकोणीय वनडे सीरीज के फाइनल मुकाबले में हासिल की है. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया के संयुक्त रूप से पहले क्रिकेटर बन गए हैं.

बाबर आजम में विराट कोहली को छोड़ा पीछे
दरअसल, बाबर आजम वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 6,000 रन बनाने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 136 वनडे अंतरराष्ट्रीय पारियों में अपने 6000 रन पूरे किए थे. यह मुकाम बाबर आजम ने 123 अंतरराष्ट्रीय वनडे पारियों में हासिल कर लिया है.

इसके साथ ही उन्होंने हाशिम आमला की बराबरी कर ली है, जिन्होंने भी 123 अंतरराष्ट्रीय वनडे पारियों में यह मुकाम हासिल किया है. इस मैच से पहले बाबर आजम ने 122 वनडे पारियों में 5990 रन बनाए थे. इस मैच में अपना 10वां रन बनाने के साथ ही बाबर ने वनडे क्रिकेट में अपने 6000 रन पूरे कर लिए.

बाबर आजम ने खेली 29 रनों की पारी
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे ट्राई सीरीज के फाइनल मैच में बाबर आजम ने 29 रनों की पारी खेली. उन्होंने फखर जमान के साथ पारी की शुरुआत करते हुए 34 गेंदों का सामना किया और 4 चौके और 1 छक्के के साथ 29 रनों का योगदान दिया. इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. अब तक पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के सामने 44 ओवर में 3 विकेट खोकर 83 रन बना चुकी है.

Read more

Local News