पटना। पटना हाई कोर्ट ने 18 मई से 11 जून 2026 तक वार्षिक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा करते हुए तीन चरणों में वेकेशन बेंचों का गठन किया है। अवकाशकाल में अदालत सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक तथा आधे घंटे के अवकाश के बाद 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कार्य करेगी।
हाई कोर्ट की अधिसूचना के अनुसार पहले सप्ताह 18 मई से 21 मई तक न्यायाधीश राजीव रॉय की अदालत सिविल एवं क्रिमिनल मोशन बेंच के रूप में कार्य करेगी।
उनके साथ न्यायाधीश आलोक कुमार पांडेय, न्यायाधीश रमेश चंद्र मालवीय, न्यायाधीश अशोक कुमार पांडेय, न्यायाधीश सौरेंद्र पांडेय, न्यायाधीश अजीत कुमार, न्यायाधीश रितेश कुमार, न्यायाधीश प्रवीण कुमार एवं न्यायाधीश अंसुल विभिन्न आपराधिक मामलों, अग्रिम जमानत और नियमित जमानत मामलों की सुनवाई करेंगे।
दूसरे सप्ताह 25 मई से 28 मई तक न्यायाधीश अजीत कुमार की अदालत को सिविल एवं क्रिमिनल मोशन बेंच की जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ न्यायाधीश रितेश कुमार तथा न्यायाधीश अंसुल की अदालतें आपराधिक मामलों की सुनवाई करेंगी।
तीसरे सप्ताह 1 जून से 4 जून तक न्यायाधीश पार्थ सारथी की अदालत मोशन बेंच के रूप में कार्य करेगी। वहीं न्यायाधीश हरीश कुमार और न्यायाधीश डॉ. अंशुमान की अदालतों को धारा 482 बीएनएसएस, एससी-एसटी एक्ट से जुड़े मामलों एवं अग्रिम जमानत याचिकाओं की सुनवाई का दायित्व सौंपा गया है।


