Friday, May 8, 2026

पटना से 14 शहरों के लिए शुरू हुई नई उड़ानें – दीपावली-छठ के लिए हवाई सफर आसान…

Share

दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए स्पाइसजेट और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पटना से नई उड़ानें शुरू की हैं। स्पाइसजेट ने सात जोड़ी नई उड़ानें शुरू की हैं, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दिल्ली और बेंगलुरु से अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा की है। इन नई उड़ानों से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी और विमानों की संख्या में भी वृद्धि होगी।

पटना। दीपावली और छठ पर्व में घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्पाइसजेट और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पटना से नई उड़ानों की घोषणा की है। 

स्पाइसजेट ने सात नई जोड़ी उड़ानें शुरू करने का ऐलान किया है, जिनमें मुंबई के लिए दो जोड़ी, दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद और गुवाहाटी के लिए एक-एक जोड़ी शामिल हैं। 

दिल्ली-पटना-दिल्ली की उड़ान 10 अक्टूबर से, जबकि अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद और हैदराबाद-पटना-हैदराबाद की उड़ानें 11 अक्टूबर से शुरू होंगी। 

इन नई उड़ानों के साथ पटना एयरपोर्ट से अब कुल 45 जोड़ी विमानों का संचालन होगा, यानी प्रतिदिन 47 लैंडिंग और 47 टेक ऑफ होंगे। 

वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 18 से 26 अक्टूबर तक दिल्ली और बेंगलुरु से पटना के लिए अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा की है। 

दिल्ली से उड़ान संख्या आइएक्स -1053 सुबह 9:30 बजे रवाना होकर 11:20 बजे पटना पहुंचेगी, जबकि वापसी उड़ान आइएक्स-1054 पटना से 11:55 बजे प्रस्थान कर 13:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 

बेंगलुरु से उड़ान आइएक्स-2651 सुबह 9:00 बजे रवाना होकर 11:45 बजे पटना पहुंचेगी, और वापसी उड़ान पटना से 12:20 बजे उड़कर 15:10 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।

विमानों की संख्या में वृद्धि

नई उड़ानों के बाद पटना से दिल्ली के लिए उड़ानों की संख्या 15 से बढ़कर 17, मुंबई के लिए 4 से 6, बेंगलुरु के लिए 9, हैदराबाद के लिए 6, अहमदाबाद और गुवाहाटी के लिए 2-2 हो गई है। 

पटना से 14 शहरों-दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, रांची, लखनऊ, बेंगलुरु, अहमदाबाद, चेन्नई, चंडीगढ़, पुणे, हिंडन, गुवाहाटी और भुवनेश्वर के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं। हालांकि, देवघर, जयपुर और भोपाल के लिए अभी भी सीधी उड़ानें शुरू नहीं हुई है।

उड़ानों का समय

पटना एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन सुबह 7:35 से रात 10:50 बजे तक होगा। पहली उड़ान इंडिगो की बेंगलुरु से सुबह 7:35 लैंड करेगी और 8:10 बजे रवाना होगी। 

दिल्ली के लिए पहली उड़ान सुबह 7:35 आएगी और 8:30 बजे जाएगी। आखिरी उड़ान इंडिगो की बेंगलुरु से रात 10:50 बजे आएगी और 11:25 बजे रवाना होकर रात 2:00 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। 

त्योहारी सीजन में इन नई उड़ानों से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। अन्य एयरलाइंस भी जल्द नई उड़ानें शुरू कर सकती हैं।

स्पाइसजेट की नई उड़ानों का शेड्यूल

  • गुवाहाटी-पटना: एसजी-3445, सुबह 10:10 बजे – दोपहर 12:10 बजे
  • पटना-गुवाहाटी: एसजी-3453, दोपहर 12:40 बजे – दोपहर 2:35 बजे
  • अहमदाबाद-पटना: एसजी-874, दोपहर 11:15 बजे – दोपहर 1:45 बजे
  • पटना-अहमदाबाद: एसजी-875, दोपहर 2:20 बजे – शाम 4:20 बजे
  • मुंबई-पटना: एसजी-200, दोपहर 2:00 बजे – शाम 4:40 बजे
  • पटना-मुंबई: एसजी-201, शाम 5:20 बजे – रात 7:55 बजे
  • मुंबई-पटना: एसजी-988, शाम 3:45 बजे – शाम 6:15 बजे
  • पटना-मुंबई: एसजी-989, शाम 7:00 बजे – रात 9:40 बजे
  • हैदराबाद-पटना: एसजी-876, शाम 5:10 बजे – रात 7:15 बजे
  • पटना-हैदराबाद: एसजी-877, शाम 8:00 बजे – रात 10:05 बजे
  • दिल्ली-पटना: एसजी-473, शाम 7:40 बजे – रात 9:10 बजे
  • पटना-दिल्ली: एसजी-478, रात 9:50 बजे – रात 11:10 बजे
  • बेंगलुरु-पटना: एसजी-531, शाम 7:45 बजे – रात 10:30 बजे
  • पटना-बेंगलुरु: एसजी-532, रात 11:10 बजे – रात 2:10 बजे

Table of contents [hide]

Read more

Local News