Monday, May 4, 2026

पटना समेत बिहार के 20 जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

Share

पटना समेत बिहार के 20 जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले चार दिनों तक सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। औरंगाबाद में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

पटना। प्रदेश के मौसम में धीरे-धीरे बदलाव हो रहा है। पछुआ हवा की गति तेज होने के साथ सुबह-शाम ठंड में वृद्धि हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार शनिवार को पटना सहित 20 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 

पटना का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस एवं 29.5 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी के पूर्वी चंपारण का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। अगले चार दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सुबह के समय कोहरे का प्रभाव बने होने के साथ सुबह-शाम ठंड का प्रभाव बना रहेगा। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा। 

औरंगाबाद में सबसे कम न्यूनतम तापमान

दो से तीन दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में क्रमिक गिरावट की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित अधिकतर जिलों के न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा। पटना का न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस एवं 12.6 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 

शनिवार को पटना व आसपास इलाकों में कोहरे का प्रभाव बने होने के साथ दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहा। पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता छह सौ मीटर दर्ज किया गया।

शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
पटना27.317.1
गया27.013.0
भागलपुर26.415.8
मुजफ्फरपुर26.016.5

Read more

Local News