Sunday, June 21, 2026

पटना जंक्शन से शुक्रवार को गुजरने वाली 36 ट्रेनें विलंबित रही।

Share

पटना जंक्शन पर शुक्रवार को 36 ट्रेनें विलंबित रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई। लंबी दूरी की एक्सप्रेस और लोकल मेमू ट्रेनें 2 से 5 घंटे तक देरी से चलीं। राजेंद्र नगर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस पांच घंटे लेट थी, जबकि हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस रद कर दी गई। कोहरे और परिचालन कारणों को देरी का मुख्य कारण बताया गया।

पटना। पटना जंक्शन से शुक्रवार को गुजरने वाली 36 ट्रेनें विलंबित रही। लंबी दूरी के साथ-साथ लोकल और मेमू ट्रेनों के परिचालन में भारी देरी दर्ज की गई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई प्रमुख एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें 2 से 5 घंटे तक विलंब से स्टेशन पहुंचीं, जबकि एक ट्रेन को रद कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस करीब तीन घंटे से अधिक विलंब से पहुंची, वहीं श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस लगभग ढाई घंटे देर से आई। राजधानी श्रेणी की राजेंद्र नगर टर्मिनल-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस करीब पांच घंटे की देरी से पटना जंक्शन पहुंची, जिससे यात्रियों की असुविधा और बढ़ गई।

साउथ बिहार एक्सप्रेस, कुंभ एक्सप्रेस, उदयना अंत्योदय एक्सप्रेस और सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस भी दो से पांच घंटे तक लेट रहीं। लोकल और मेमू ट्रेनों का भी यही हाल रहा।

वैशाली-कोडरमा फास्ट मेमू, किऊल-पटना फास्ट मेमू तथा कोडरमा-वैशाली फास्ट मेमू एक से पांच घंटे तक विलंबित रहीं। शाम और रात के समय दानापुर इंटरसिटी, कोटा-पटना एक्सप्रेस तथा फरक्का एक्सप्रेस भी तय समय से काफी देर से आईं।

इस बीच, हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया, जिससे यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, कोहरे, परिचालन कारणों और मार्ग में ट्रैफिक दबाव के चलते ट्रेनों की समय-सारिणी प्रभावित हुई। स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई।

कई यात्रियों ने रेल प्रशासन से समय पर सूचना और बेहतर प्रबंधन की मांग की। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

Table of contents [hide]

Read more

Local News