बिहार सरकार ने आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है जिसके तहत कार्तिकेय शर्मा को पटना का नया एसएसपी बनाया गया है। कार्तिकेय शर्मा अनुसंधान में माहिर हैं और उन्होंने पहले भी कई चर्चित मामलों को सुलझाया है। शेखपुरा में एसपी रहते हुए उन्होंने साइबर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी और कई अपराधियों को जेल भेजा था। पटना में अपराध नियंत्रण उनके लिए एक बड़ी चुनौती होगी
पटना। बिहार सरकार के गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों के बीच एक बड़ा फेरबदल किया है। इसमें अवकाश कुमार का भी तबादला कर दिया गया, जो इसी वर्ष जनवरी में पटना एसएसपी की कमान संभाले थे।
उनकी जगह अब पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक रहे कार्तिकेय के शर्मा को पटना एसएसपी बनाया गया है। अनुसंधान में माहिर और चर्चित मामलों को सुलझाने के साथ ही साइबर अपराधियों की कमर तोड़ने वाले कार्तिकेय के सामने पटना में अपराध नियंत्रण चुनौती होगी।
कार्तिकेय के शर्मा के नाम कई उपलब्धियां
2014 बैच के आइपीएस कार्तिकेय के शर्मा के नाम कई उपलब्धियां है। शेखपुरा में एसपी रहते हुए उन्होंने चर्चित हत्याकांड को सुलझाया
इस हत्याकांड में स्कूल संचालिका के घर पर धावा बोलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। एक पुराने चोरी गए मोबाइल के आधार पर सारे गिरोह को जेल भेजा था।
इतना ही नहीं, स्पीडी ट्रायल कर सभी को सजा कराई गई थी। बरबीघा में करीब ढाई करोड़ का साेना लूट हुआ था, इस कांड को 24 घंटे में न सिर्फ सुलझाया, बल्कि डकैत गिरोह को भी दबोचा था।


