पटना की फुलवारी शरीफ पुलिस ने फर्जी IPS असलम अहमद को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने खुद को ADG का कर्मचारी बताकर सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकाया और ठगी की. पुलिस अब उसके नेटवर्क और ठगी की राशि का पता लगा रही है.
पटना की फुलवारी शरीफ पुलिस ने फर्जी IPS बनकर ठगी करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी की पहचान हाजीपुर के हरमैन कॉलोनी वार्ड नंबर-20 निवासी असलम अहमद के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, वह पिछले एक-दो महीने से सक्रिय था और खुद को बड़े अफसर बताकर लोगों को धमकाता था.
ईमेल से भेजता था धमकी
आरोपी जमीन की मापी करने वाले अमीनों को फर्जी ईमेल और फोन कॉल के जरिए डराता-धमकाता था. अब तक 7 से 8 लोगों को वह धमकी दे चुका था. पीड़ित अमीनों ने फुलवारी शरीफ थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की.
ADG की फर्जी आईडी से करता था ठगी
पुलिस ने आरोपी के पास से एक एप्पल मोबाइल और एक लैपटॉप जब्त किया है. जांच में इसमें ADG की फर्जी ईमेल आईडी adg.Patna.gov@gmail.com मिली है, जिसका इस्तेमाल वह ठगी के लिए करता था. शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि वह खुद को ADG का कर्मचारी बताता था और सरकारी कार्यालयों में फोन कर अधिकारियों-कर्मचारियों पर दबाव बनाता था.
जमीन विवाद को बनाता था निशाना
जिन लोगों के बीच जमीन को लेकर विवाद होता था, आरोपी उन मामलों में हस्तक्षेप करता और अमीनों को धमकाता कि मापी का काम रोका तो कार्रवाई होगी. इस तरह वह खुद को बड़े अधिकारी का प्रतिनिधि बताकर फायदा उठाने की कोशिश करता था.
नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पश्चिमी SP भानु प्रताप सिंह ने बताया कि फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं और अब तक उसने कितने लोगों से ठगी की है. बरामद मोबाइल और लैपटॉप से मिले डेटा के आधार पर उसकी गतिविधियों की गहन जांच की जा रही


