Saturday, July 25, 2026

 पटना की एक महिला वकील के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने टाइपिस्ट पर यौन शोषण और सीनियर वकील के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर एसके पुरी थाने की पुलिस ने टाइपिस्ट और सीनियर वकील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share

महिला वकील को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने दो साल से शादी का झांसा देकर टाइपिस्ट पर यौन शोषण और सीनियर वकील के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

पीड़िता की शिकायत पर एसके पुरी थाने की पुलिस ने टाइपिस्ट और सीनियर वकील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

एसके पुरी थानेदार ने केस दर्ज कर बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता पटना की रहने वाली है। कुछ साल पूर्व प्रशिक्षण के लिए वह सीनियर अधिवक्ता के पास जाती थी। उसने आरोप लगाया है कि मौका देखकर सीनियर वकील उसके साथ छेड़छाड़ करते थे।

सीनियर वकील की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने टाइपिस्ट से मिलकर अपनी आपबीती बताई। इस बीच टाइपिस्ट उसका साथ देने के बहाने दोस्ती कर लिया। फिर शादी का झांसा दिया और पीड़िता को अगल-अलग स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

Read more

Local News