Saturday, June 13, 2026

न्यू चंडीगढ़ केमुल्लांपुर में खेले जा रहे भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच का दूसरा दिन समाप्त हो गया है.

Share

न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले जा रहे भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच का दूसरा दिन समाप्त हो गया है. अफगानिस्तान की टीम दूसरे ही दिन बैकफुट पर चली गई है, क्योंकि भारत के 564 रनों के विशाल स्कोर जवाब में अफगानिस्तान ने अपनी पहली पारी में 113 के स्कोर पर ही 5 विकेट खो दिए हैं. वो अभी भी भारत की पहली पारी के स्कोर से 451 रन पीछे हैं, जिससे उनके ऊपर फॉलोऑन का खतरा मंडराने लगा है.

खेल का दूसरा दिन अंपायर ने तब खत्म करने का ऐलान किया जब टेब्युटेंट मानव सुथार ने अपना तीसरा विकेट लिया. उन्होंने 15.5 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. जिसमें 7 मेडन ओवर भी शामिल है. इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 7 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट हासिल किए.

अफगानिस्तान की तरफ से रहमत शाह एक छोर संभाले हुए हैं, वो 81 गेंद में 43 रन बनाकर नाबाद है. जबकि अब्दुल मलिक 16, सदीकुल्ला अटल 17, रहमानुल्ला गुरबाज 12, हशमतुल्ला शाहिदी 20 और असफर जजाई 3 रन बनाकर आउट हो गए.

इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की. अफगानिस्तान के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम साफी ने 6 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे.

भारत ने 564 पर पारी घोषित की
कप्तान शुभमन गिल ने सुंदर के अर्धशतक पूरा करने के बाद स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:33 बजे पारी घोषित करने का इशारा किया. भारत ने अपनी पारी में 127 ओवर का सामना किया. वॉशिंगटन सुंदर 52 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं ऋषभ पंत ने 81 रनो की पारी खेली. इसके अलावा ध्रुव जुरेल 19, मानव सुथार 28 और सिराज 12 गेंंद में 22 रन बनाकर आउट हुए.

कप्तान शुभमन गिल ने शानदार 126 रनों की पारी, जबकि केएल राहुल ने 100 और साई सुदर्शन ने 81 रनों की शानदार पारी खेली. लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों के तेज योगदान ने यह सुनिश्चित किया कि मेजबान टीम का रन-रेट 4.44 का अच्छा-खासा रहे और साथ ही यह पारी टेस्ट इतिहास में भारत के चौथे सबसे तेज 500 से ज्यादा रनों के स्कोर में शामिल हो गई.

अफगानिस्तान की ओर से सलीम साफी की गेंदबाजी सबसे खास रही. अपने पिछले चार अंतरराष्ट्रीय मैचों में कोई विकेट न लेने वाले इस तेज गेंदबाज ने भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया. उन्होंने 27 ओवर में 140 रन खर्च करके 6 विकेट हासिल किए. इसके अलावा जियाउर्रहमान और हशमतुल्लाह को एक-एक विकेट मिला.

IND vs AFG Test: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

अफगानिस्तान: सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर ज़ज़ई (डब्ल्यू), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी.

Read more

Local News