Tuesday, June 30, 2026

नौकरी, व्यापार, रिश्तों और धन में होगी जबरदस्त वृद्धि! – शुक्र के गोचर से चमकेगी इन 4 राशियों की तकदीर

Share

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, वैभव, प्रेम, सौंदर्य, कला, धन और समृद्धि का कारक माना जाता है. जब भी शुक्र किसी राशि में प्रवेश करते हैं या राशि परिवर्तन करते हैं, तो उसका प्रभाव हर जातक के जीवन पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है.

ज्योतिषाचार्य डॉ. सुभाष चौबे के अनुसार, 26 जुलाई 2025 को शुक्र ने मिथुन राशि में गोचर किया है, और वे 20 अगस्त 2025 तक इसी राशि में स्थित रहेंगे. यह समय विशेष रूप से चार राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है.

ज्योतिषाचार्य का कहना है कि, शुक्र का यह गोचर न सिर्फ आर्थिक लाभ के द्वार खोलेगा, बल्कि रिश्तों में मधुरता, वैवाहिक जीवन में प्रेम, और करियर में तरक्की भी लेकर आ सकता है. आइए जानते हैं, किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किन्हें सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

मेष राशि: व्यापार में उन्नति और नई शुरुआत
शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश मेष राशि वालों के लिए बेहद शुभ संकेत दे रहा है. व्यवसाय में तेजी आएगी, रुके हुए प्रोजेक्ट्स में गति आएगी. मार्केटिंग, मीडिया, कला और संचार से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभदायक रहेगा.नए कॉन्टैक्ट्स बनेंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी. जिन लोगों की नई जॉब या प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना है, उन्हें सफलता के अच्छे संकेत मिल सकते हैं. इस समय को गंभीरता से लें और प्रयासों में लापरवाही न बरतें.

सिंह राशि (Leo): आय में वृद्धि और पारिवारिक सुख
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर अत्यंत शुभ रहेगा. आमदनी के नए स्रोत खुल सकते हैं, नौकरी में प्रमोशन के योग हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय अनुकूल है. वैवाहिक जीवन में प्रेम, समझ और सामंजस्य बढ़ेगा. सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने और लोगों से मिलने-जुलने के अवसर प्राप्त होंगे. यदि आप लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट में सफलता की प्रतीक्षा कर रहे थे, तो यह समय आपके लिए अनुकूल सिद्ध होगा.

तुला राशि (Libra): आर्थिक लाभ लेकिन खर्चों पर रखें नियंत्रण
तुला राशि के स्वामी स्वयं शुक्र होते हैं, इसलिए जब शुक्र का गोचर होता है, तो तुला वालों पर इसका प्रभाव अधिक गहराई से पड़ता है. इस अवधि में धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं. पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है, और नई आमदनी के स्रोत खुल सकते हैं. हालांकि, बिना सोचे-समझे खर्च करने से बचें, अन्यथा आर्थिक असंतुलन उत्पन्न हो सकता है. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए, खासकर पाचन और त्वचा संबंधी समस्याओं से. कर्ज लेने से बचें और आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें.

वृश्चिक राशि (Scorpio): पारिवारिक सुख और सकारात्मक सोच
वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर मानसिक शांति और पारिवारिक सौहार्द लेकर आ सकता है. घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और परिजनों से संबंध मधुर बनेंगे. रियल एस्टेट या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई लाभ संभव है. आपके विचार और सोच सकारात्मक होंगी, जिससे निर्णय लेने में स्पष्टता मिलेगी. जो लोग वैवाहिक जीवन में तनाव महसूस कर रहे थे, उन्हें अब समाधान के रास्ते नजर आएंगे. आत्मविश्वास बनाए रखें और अपने रिश्तों में पारदर्शिता रखें.

अन्य राशियों पर गोचर का सामान्य प्रभाव
वृषभ, कर्क, मकर और कुंभ राशि इन राशियों के लिए यह समय मिश्रित फलदायी हो सकता है. कामकाज में सुधार होगा लेकिन खर्चों या मानसिक चिंता का भी सामना करना पड़ सकता है. मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि आपको स्वास्थ्य, नौकरी या पारिवारिक मामलों में कुछ सावधानी बरतनी होगी. यह समय निर्णयों में सतर्कता की मांग करता है.

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर कुल मिलाकर एक सकारात्मक परिवर्तन है, जो विशेष रूप से मेष, सिंह, तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए धन, सौभाग्य और सुख लेकर आया है. यह समय नए रिश्तों की शुरुआत, करियर में विकास और मानसिक संतुलन के लिए भी शुभ है.

Read more

Local News