Saturday, April 25, 2026

 नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, इसकी अंतिम तिथि आठ मार्च रात नौ बजे तक है।

Share

नीट यूजी 2026 के आवेदन शुरू हो गए हैं, अंतिम तिथि 8 मार्च है। NTA ने फर्जीवाड़ा रोकने के लिए परीक्षा केंद्र और फोटो नियमों में बड़े बदलाव किए हैं। अब अभ्यर्थी अपनी मर्जी से शहर नहीं चुन सकेंगे; केंद्र स्थायी/वर्तमान पते पर मिलेंगे। लाइव फोटो अनिवार्य है, जो आधार से मैच होगी। परीक्षा 3 मई को 13 भाषाओं में होगी, जिसके लिए शुल्क श्रेणीवार निर्धारित है।

पटना। नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसकी अंतिम तिथि आठ मार्च रात नौ बजे तक है।

इस बार NTA ने फर्जीवाड़ा रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कुछ परिवर्तन किए हैं। परीक्षा केंद्र चुनने का नियम भी सख्त किए गए हैं।

अब अभ्यर्थी अपनी मर्जी से कोई भी शहर नहीं चुन सकेंगे। परीक्षा केंद्र केवल अभ्यर्थी के दिए गए स्थायी या वर्तमान पते के आधार पर ही आवंटित होंगे। 

फोटो का नियम भी बदलाव किया गया है। अब फार्म भरते समय अभ्यर्थी को लाइव फोटो क्लिक करनी होगी या तो कंप्यूटर के वेबकैम से या क्यूआर कोड स्कैन करके मोबाइल कैमरे से तस्वीर लेनी होगी।

यह लाइव फोटो आधारकार्ड के फोटो से मैच की जाएगी। इसके साथ टोपी, चश्मा या रंगीन चश्मे पहनने पर फार्म अस्वीकार किया सकता है।

13 भाषाओं में आयोजित होगी परीक्षा

नीट परीक्षा तीन मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 180 मिनट (तीन घंटे) रहेगी। देशभर में 13 भाषाओं में परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।

नीट यूजी परीक्षा के माध्यम से देश के सरकारी और निजी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस सहित अन्य स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा।

अभ्यर्थियों को पंजीकरण के दौरान अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण, फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे। बाएं और दाएं हाथ की अंगुलियों और अंगूठे के निशान की स्कैन की गई तस्वीर अपलोड करनी होगी।

सामान्य उम्मीदवारों के लिए 1,700 रुपये, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए 1,600 और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, पीडब्ल्यूडी और मंगलामुखी के लिए 1,000 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किए गए हैं।

Read more

Local News