डुमरी विधायक जयराम महतो शुक्रवार को धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SNMMCH) का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने धनबाद के बाघमारा स्थित हिलटॉप आउटसोर्सिंग में हुई हिसंक झड़प पर कहा-यहां पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। जब पुलिस का यह हाल है तो आम आदमी का क्या होगा। अगर आम व्यक्ति कोयलांचल में न्याय की बात करेगा तो उसके साथ लगता है कत्लेआम किया जाएगा।
दरअसल, हिलटॉप आउटसोर्सिंग पर वर्चस्व को लेकर कंपनी के समर्थकों और रैयतों के बीच गुरुवार को हुए खूनी संघर्ष में डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। रात में उन्हें दुर्गापुर रेफर किया गया है।



