Tuesday, August 11, 2026

धनबाद में एक महिला से दुष्कर्म की घटना घटी है. मामला चिरकुंडा थाना क्षेत्र का है. पुलिस जांच में जुटी है.

Share

धनबाद: जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र में एक अधेड़ महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़ित महिला के पड़ोसी के ऊपर आरोप लगा है. घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार है. वहीं पीड़ित की शिकायत पर चिरकुंडा थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

पीड़ित महिला के आसपास के लोगों का आरोप है कि इससे पहले भी आरोपी द्वारा क्षेत्र की दूसरी महिला के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दे चुका है. जिसकी लिखित शिकायत भी थाने में की गई थी. लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उसका मनोबल बढ़ गया और उसने इस घटना को अंजाम दिया.

दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर चिरकुंडा पुलिस के द्वारा चप्पे-चप्पे पर तलाश जारी है. जब इस मामले को लेकर ईटीवी भारत संवाददाता ने थाना प्रभारी रामजी राय से जनना चाहा तो उन्होंने बताया कि पीड़िता के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. इसके साथ ही पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए एसएनएमसीएच भेजा जा रहा है. थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी की तलाश जारी है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Read more

Local News