Saturday, April 18, 2026

 दुकान से मोबाईल चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 एंड्रॉयड फोन बरामद, एक गिरफ्तार

Share

पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के बंसी खुर्द के पास से मोबाईल दुकान से चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 28 एंड्रॉयड मोबाईल बरामद किये हैं. एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और एक अन्य को हिरासत में लिया गया है. एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर एसडीपीओ लेस्लीगंज के नेतृत्व में बनी टीम ने छापेमारी की. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए नावाजयपुर के रुदिडीह के तकरीम अंसारी के घर से 28 एंड्रॉयड मोबाईल फोन, 3 एयर बड और लाल रंग का बिल बॉक्स बरामद किया. बरामद मोबाईल फोन की कीमत 5 लाख रुपए बतायी गयी है.

लकड़ी के ढेर में छुपा रखे थे चोरी के मोबाईल फोन

इस मामले में नावाजयपुर के रूदीडीह के रहने वाले 19 वर्षीय तकरीम अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने मोबाइल को टूटे-फूटे घर के पीछे लकड़ी के ढेर में छिपाकर रखा था. इस मामले में एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है. इस संबंध में एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने बताया कि अज्ञात चोर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) पदमा के सामने मोबाईल दुकान की वेंटिलेटर तोड़कर दुकान में घुसे थे.

गिरफ्तारी के डर से फरार हुआ चोरी का मास्टरमाइंड

दुकान में घुसे चोरों ने वहां से 29 स्क्रीन टच मोबाईल फोन और अन्य सामानों की चोरी की थी. इस कांड का मास्टरमाइंड महफूज आलम पदमा का रहने वाला है. गिरफ्तारी के डर से वह फरार हो गया है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. घटना 2 फरवरी 2025 की रात को हुई थी.

Table of contents [hide]

Read more

Local News