किशनगंज जिला के ठाकुरगंज की अंचलाधिकारी सुचिता कुमारी को निलंबित कर दिया है। कसमुद्दीन नामक एक रैयत ने उनपर जालसाजी के आधार पर तैयार केवाला का गलत ढंग से दाखिल खारिज करने का आरोप लगाया था। किशनगंज के जिलाधिकारी ने इस आरोप की जांच की। इसे सही पाकर निलंबन की अनुशंसा की
पटना। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने किशनगंज जिला के ठाकुरगंज की अंचलाधिकारी सुचिता कुमारी को निलंबित कर दिया है।
कसमुद्दीन नामक एक रैयत ने उनपर जालसाजी के आधार पर तैयार केवाला का गलत ढंग से दाखिल खारिज करने का आरोप लगाया था।
किशनगंज के जिलाधिकारी ने इस आरोप की जांच की। इसे सही पाकर निलंबन की अनुशंसा की। निलंबन से पहले सुचिता कुमारी से स्पष्टीकरण भी पूछा गया था। उनके उत्तर को असंतोषजनक मानकर निलंबन की कार्रवाई की गई।
निलंबन अवधि में वह पूर्णिया आयुक्त के कार्यालय में तैनात रहेंगी। विभाग ने उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू करने का भी निर्णय लिया है। इसके लिए अलग से आदेश जारी होगा।


