Saturday, May 2, 2026

ठंड को देखते हुए ज‍िलाध‍िकारी ने जारी किया आदेश – पटना में 8वीं तक की कक्षाओं पर फिर लगा प्रत‍िबंध.

Share

पटना में कड़ाके की ठंड के कारण जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने आठवीं तक के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को 11 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। नौवीं और उससे ऊपर की कक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेंगी, जबकि बोर्ड परीक्षाओं की विशेष कक्षाएं जारी रहेंगी।

पटना।  मौसम का मिजाज सर्द बना हुआ है। इसका व्‍यापक असर जनजीवन पर पड़ रहा है। दिन ढलते ही सड़कों पर सन्‍नाटा पसर जाता है। 

अत्‍यध‍िक ठंड को देखते हुए पटना के सभी निजी एवं सरकारी स्‍कूलों में आठवीं तक की कक्षाओं पर जि‍लाध‍िकारी डॉ. त्‍यागराजन एसएम ने एक बार फिर प्रत‍िबंध लगा द‍िया है। 

अब 11 जनवरी तक प्री स्‍कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों समेत आठवीं तक की कक्षाओं में शैक्षण‍िक गत‍िव‍िध‍ियां नहीं होंगी। अपने आदेश में जिलाध‍िकारी ने अत्‍यध‍िक ठंड की वजह से बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य और जीवन पर प्रत‍िकूल असर की संभावनाओं का उल्‍लेख किया है। 

उन्‍होंने कहा है कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत पटना जिला के सभी निजी एवं सरकारी स्‍कूलों में 11 जनवरी तक आठवीं कक्षा तक की शैक्षण‍िक गत‍िव‍िध‍ियों पर प्रत‍िबंध लगाया जाता है। 

आठवीं से ऊपर की कक्षाएं 10.30 से 3.30 बजे के बीच संचालित की जा सकेंगी। स्‍कूल प्रबंधन को आदेश के अनुरूप शैक्षण‍िक गत‍िव‍िध‍ियों को पुनर्निधार‍ित करने का आदेश दिया गया है।

प्री बोर्ड एवं बोर्ड की परीक्षाओं के लिए संचालित की जाने वाली स्‍पेशल क्‍लास एवं परीक्षाओं को इससे मुक्‍त रखा गया है।

order

बता दें क‍ि इससे पूर्व 3 जनवरी को आदेश जारी कर 8 जनवरी तक के लिए कक्षाओं पर प्रत‍िबंध लगाया गया था, लेकिन ठंड घटने के बजाए और बढ़ ही गया है। 

दिन में हल्‍की धूप निकलने पर भी गलन का अहसास हो रहा है। लोग रजाई में दुबके रहते हैं। घर से निकलना काफी कष्‍टकारी साबित हो रहा है। कामकाजी लोग मजबूरी में ही घर से निकल रहे हैं।  

Read more

Local News