Monday, May 25, 2026

ठंड का सितम, ICU और इमरजेंसी वार्ड में नहीं मिल रहे बेड; लौट रहे मरीज

Share

बिहार में ठंड का सितम जारी है। वहीं बर्फीली हवाओं की वजह से मौसम जनित बीमारियां बढ़ रहीं हैं जिसकी वजह से अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पटना एम्स पीएमसीएच व एनएमसीएच के ICU व इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं। अस्पतालों में सबसे ज्यादा सांस ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक के मरीज आ रहे हैं।

पटना। राजधानी समेत प्रदेश में ठंडी बर्फीली हवाएं हाड़ कंपा रही हैं। इस कारण ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट अटैक व श्वास संबंधी गंभीर रोगियों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। आलम यह है कि एम्स पटना, आइजीआइएमएस, इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान के बाद अब पीएमसीएच व एनएमसीएच में ही इमरजेंसी उसमें भी आइसीयू के बेड नहीं मिल रहे हैं।

Read more

Local News