भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI ने आयरलैंड और इंग्लैंड टूर के लिए टीम इंडिया की T20 टीम का ऐलान कर दिया है. जिसमें श्रेयस अय्यर को नया T20 कप्तान बनाया गया है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है.
सूर्यकुमार टीम से बाहर
सिलेक्शन कमेटी ने सबसे बड़ा और कठोर फैसला ये लिया कि पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी छीनने के साथ साथ टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया है, जबकि अक्षर पटेल को भी उपकप्तानी से हटा दिया गया है, लेकिन वो अपनी टीम में जगह बरकरार रखने में सफल रहे हैं. बोर्ड ने 15 वर्षीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल किया है. जबकि प्रिंस यादव को भी पहली बार टी20 टीम शामिल किया गया है.
आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए भीरतीय टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी.
इसके साथ साथ BCCI ने एशियन गेम्स के लिए भी 16 सदस्यीय एक मजबूत टीम चुनी है, जिसमें जसप्रीत बुमराह को भी शामिल किया गया है. श्रेयस अय्यर इस टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे.
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.


