Tuesday, April 14, 2026

झारखंड के 9 जिलों में पारा 8 डिग्री से नीचे !

Share

कंपकंपाती सर्दी और कोहरे को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पहली से आठवीं तक के बच्चों को 13 जनवरी तक छुट्‌टी दे दी है।

शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव नंदकिशोर लाल ने यह आदेश जारी कर दिया है। नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं पहले की तरह चलेंगी। इसमें कहा गया है कि इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षक और कर्मचारी निर्धारित समय पर स्कूल आएंगे और जरूरी काम निपटाएंगे।

मौसम विभाग के मुताबिक सात जनवरी से बादल छंटेगा। आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा। ऐसे में न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट आएगी। आठ जनवरी को रांची का पारा फिर आठ डिग्री से नीचे जाने की संभावना है। अन्य जिलों का तापमान भी 10 डिग्री से नीचे चला जाएगा। इससे ठिठुरन बढ़ेगी

Read more

Local News