Monday, November 23, 2026

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

Share

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मां का निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भावुक संदेश साझा कर दी। खबर सामने आने के बाद जमशेदपुर में उनके समर्थकों और परिचितों के बीच शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया पर साझा किया भावुक संदेश

मां के निधन से दुखी अर्जुन मुंडा ने X पर लिखा, “मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं…” उन्होंने अपने संदेश में मां को जीवन का सबसे मजबूत सहारा बताते हुए कहा कि उनके जाने से केवल ममता का साया ही नहीं उठा, बल्कि वह सहारा भी छिन गया, जिसके रहते हर मुश्किल छोटी और हर दर्द हल्का लगने लगता था।

जमशेदपुर में समर्थकों के बीच शोक

अर्जुन मुंडा की मां के निधन की खबर मिलते ही जमशेदपुर में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने दुख जताया। परिवार की ओर से अंतिम संस्कार सोमवार को किए जाने की जानकारी दी गई है।

Read more

Local News