Saturday, June 27, 2026

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ! अब बिना रिश्वत के होगा काम !

Share

झारखंड के वैसे सरकारी दफ्तर जहां रिश्वत लेने देने की आशंका होती है उन तमाम दफ्तरों में एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन बोर्ड लगाए जाएंगे. अगले एक सप्ताह के भीतर हेल्पलाइन बोर्ड दफ्तर में लगा दिए जाएंगे. बोर्ड पर हेल्पलाइन नंबर लिखा रहेगा जिस पर आम लोग रिश्वतखोरी की शिकायत कर पाएंगे. झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया की कोई भी आम इंसान घूसखोर की जानकारी बिना किसी डर के फोन पर दे सकता है. इसके लिए 9431105678, 06512710001 या 1064 पर कॉल कर शिकायत की जा सकती है.

Read more

Local News