Saturday, May 30, 2026

झारखंडवासियों को अगले चार दिनों तक ठंड से नहीं मिलेगी राहत, कोहरे के साथ छाए रहेंगे बादल

Share

रांची: झारखंड के ज्यादातर जिलों में आज हल्के से मध्यम दर्जे की कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई. इसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रहें, जिसकी वजह से राज्य के ज्यादातर जिलों में पारा चढ़ा और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर ही रहा. राज्य भर में अधिकतम तापमान पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 5.2 ℃ अधिक रहा. इसी तरह रांची का अधिकतम तापमान 25℃ रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 0.8℃ अधिक रहा.

वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 0.8℃ अधिक जाकर 28℃ रिकॉर्ड हुआ. धनबाद का अधिकतम तापमान 26 ℃ और बोकारो का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य अधिकतम तापमान से क्रमश 0.4℃ और 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. इस दौरान राज्य में सबसे कम तापमान 5.7℃ गुमला में रिकॉर्ड किया गया.

आसमान में आंशिक बादल बनने की वजह से ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली. गुमला के बाद राज्य का सबसे कम यानी न्यूनतम तापमान रांची के नामकुम में दर्ज किया गया. नामकुम में 6.3℃ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. चतरा जिले में न्यूनतम तापमान 6.9 ℃ रिकॉर्ड किया गया. वहीं, हजारीबाग का न्यूनतम तापमान 10.6 ℃ और रांची से सटे रामगढ़ जिले का न्यूनतम तापमान 9.8℃ रिकॉर्ड हुआ.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम केंद्र, रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा. वहीं, अगले 04 दिनों तक झारखंड में न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं हैं.

  • 19 जनवरी 2025 : इस दिन राज्य में कुछ जगहों पर सुबह की शुरुआत कोहरे से होगी. हालांकि इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा. इस दौरान तापमान 10 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना व्यक्त की गई है.
  • 20 जनवरी 2025 : सोमवार को राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे के कोहरे या धुंध बनने की संभावना है. इसके बाद आसमान साफ ​​रहने का अनुमान है.
  • 21 से 24 जनवरी 2025 : 21 से 24 जनवरी तक सुबह की शुरुआत हल्के दर्जे की कोहरे और धुंध से होगी. इसके बाद आसमान में अंशिक बादल छाने की संभावना है.

Read more

Local News