Wednesday, July 1, 2026

जुलाई में शनि देव वक्री होने जा रहे हैं, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा. 3 राशि के जातकों के लिए यह शुभ साबित होगा.

Share

जुलाई का महीना ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस महीने शनि देव अपनी चाल बदलने वाले हैं. शनि को सभी ग्रहों में सबसे कठोर और न्यायप्रिय माना जाता है. जब भी शनि अपनी गति या दिशा में परिवर्तन करते हैं, उसका गहरा असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है — कुछ के लिए यह बदलाव लाभकारी होता है, तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण.

जुलाई में शनि होंगे वक्री
लखनऊ के ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र के अनुसार, शनि अभी मार्गी (सीधे) अवस्था में हैं, लेकिन 13 जुलाई 2025 को वे वक्री (retrograde) होने जा रहे हैं. शनि की यह स्थिति तीन राशियों — कर्क, तुला और वृश्चिक — के लिए विशेष रूप से शुभ मानी जा रही है.

कर्क राशि: उन्नति के द्वार खुलेंगे
शनि के वक्री होने का कर्क राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी, जमीन-जायदाद और वाहन खरीदने के योग बनेंगे. आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और व्यवसायियों को मुनाफा मिलने की संभावना है. प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा.

तुला राशि: पुराने झंझटों से मिलेगा छुटकारा
तुला राशि के लोगों की जीवन की अड़चनें अब दूर होंगी. बेवजह के खर्चे कम होंगे और आमदनी में इजाफा होगा. निवेश करने पर शेयर बाजार या संपत्ति से अच्छा लाभ मिल सकता है. यदि पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा हो तो उसका समाधान संभव है. साथ ही, संतान की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं.

वृश्चिक राशि: करियर में मिलेगी रफ्तार
वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि की चाल में यह बदलाव बेहद शुभ साबित हो सकता है. स्वास्थ्य में सुधार होगा, विदेश यात्रा का योग बन सकता है और व्यवसाय में भी विस्तार के अवसर आएंगे. नए कारोबार की शुरुआत करने या पुराने व्यापार में निवेश करने से लाभ मिलेगा. साथ ही, वैवाहिक जीवन में भी सामंजस्य बना रहेगा.

क्या करें और क्या न करें?
डॉ. उमाशंकर मिश्र सलाह देते हैं कि शनि की वक्री चाल के दौरान संयम और अनुशासन से काम लें. ईमानदारी और मेहनत से किया गया हर प्रयास इस समय में फलदायी साबित हो सकता है. साथ ही, दूसरों की मदद करना, झूठ से बचना और शनिदेव को तेल चढ़ाना शुभ माना जाता है

Read more

Local News