इंडिया ए टीम अभी डंबुला में श्रीलंका A और अफगानिस्तान A के खिलाफ 50-ओवर की ट्राई-सीरीज खेल रही है. सोमवार 15 जून को खेले गए सीरीज के एक मैच में इंडिया ए को श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा. उसके बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने इंडिया ए स्क्वाड में बड़ा बदलाव किया है.
बोर्ड ने तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया A टीम में चोटिल युधवीर सिंह की जगह चुना गया है. हालांकि युधवीर को सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला सका था.
BCCI ने क्या कहा?
BCCI ने एक बयान में कहा, ‘पुरुष चयन समिति ने श्रीलंका में चल रही ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया A टीम में युधवीर सिंह की जगह अशोक शर्मा को शामिल किया है. युद्धवीर ने 13 जून को गेंदबाजी करते समय अपने दाहिने कंधे में तकलीफ की शिकायत की थी और इससे पहले 11 जून को फील्डिंग सेशन के दौरान भी उन्हें ऐसा ही दर्द महसूस हुआ था.’
बयान में आगे कहा गया, ‘BCCI की मेडिकल टीम ने एक स्पेशलिस्ट से सलाह लेने के बाद सुझाव दिया कि युद्धवीर को दाहिने रोटेटर कफ की चोट से पूरी तरह ठीक होने के लिए BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) की देखरेख में एक ग्रेजुएटेड रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम से गुजरना चाहिए.’
अशोक का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन
अशोक ने IPL 2026 में अपनी तेज गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया था. उन्होंने उस सीजन 154.2 kmph की रफ्तार से गेंद फेंकी थी. हालांकि उन्हें गुजरात टाइटन्स के लिए छह मैच ही खेलने का मौका मिला. जिसमें वो छह विकेट लिए थे. लेकिन अशोक 2025/26 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दस मैचों में 22 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे.
ट्राई-सीरीज में इंडिया A का प्रदर्शन
ट्राई सीरीज में तिलक वर्मा की कप्तान में इंडिया A का प्रदर्शन मिला जुला रहा है. टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें उसे दो में हार और एक में जीत मिली है. जिसमें एक सुपर ओवर में हार भी शामिल है. सीरीज के पहले मैच में इंडिया ए ने श्रीलंका ए को 8 रनों से मात दी थी. जबकि दूसरे मैच में उन्हें अफगानिस्तान ए से डक्वर्थ लुईस नियम के आधार पर 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. उसके बाद इंडिया ए अपने तीसरे मैच में श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर में हार गई. अब इंडिया ए का अगला मैच अफगानिस्तान ए से 17 जून को है. फाइनल की रेस में बने रहने के लिए उन्हें ये मैच हर हाल में जीतना होगा.
इंडिया A की अपडेटेड टीम
तिलक वर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकटेकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय, अशोक शर्मा.


