इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज (रविवार 26 अप्रैल) दो-दो मैच खेले जाएंगे. पहले मैच में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना 2022 की विजेता गुजरात टाइटन्स से होगा. ये मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. दूसरे मैच में केकेआर का सामना लखनऊ से होगा.
CSK अपना पिछला मैच जीतकर इस मैच में कदम रख रही है. उन्होंने वानखेड़े में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस पर 103 रनों की शानदार जीत दर्ज की थी. मैच में संजू सैमसन ने बल्ले से कमाल दिखाते हुए नाबाद 101 रन बनाए, पारी को संभाला और CSK को 207/6 के स्कोर तक पहुंचाया. इसके बाद गेंदबाजों ने मोर्चा संभाला और अकील हुसैन ने चार विकेट लेकर मुंबई को 104 रनों पर ही ढेर कर दिया.
वहीं दूसरी ओर, GT लगातार दो हार के बाद इस मैच में आ रही है. पहले उन्हें MI के हाथों 99 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा, और उसके बाद साई सुदर्शन के शानदार शतक के बावजूद उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों पांच विकेट से हार मिली.
पॉइंट्स टेबल पर दोनों टीमें एक जैसी स्थिति में हैं. दोनों ने अब तक खेले गए सात मैचों में से तीन में जीत हासिल की है और चार में हार का सामना किया है. फिर भी चेन्नई पांचवें स्थान पर है और गुजरात सातवें नंबर पर है. क्योंकि चेन्नई का नेट रन रेट गुजरात से बेहतर है.
CSK vs GT: हेड टू हेड रिकॉर्ड
- कुल मैच – 8
- गुजरात – 4
- चेन्नई – 4
CSK vs GT: संभावित 12 खिलाड़ी
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी.
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, मानव सुथार, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
CSK vs GT: दोनों टीमों का स्क्वाड
चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एम.एस. धोनी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फॉल्क्स, आकाश मधवाल.
गुजरात टाइटंस: शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, आर साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, अरशद खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, गुरनूर बराड़, एम शाहरुख खान.


