ग्लोबल सिंगर रिहाना 2 साल बाद भारत आने के बाद से ही सुर्खियों में हैं. ब्यूटी ब्रांड के लॉन्च इवेंट के दौरान इस ग्लोबल आइकॉन ने समय निकालकर अंबानी फैमिली के घर विजिट की. अब, उस विजिट की इनसाइड वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
रिहाना हाल ही में भारत में एक ब्रांड इवेंट में शामिल हुई थी. देश में कदम रखते ही उनकी आने की चर्चा पूरे शहर में फैल गई. अब, भारत के पारंपरिक पलों का अनुभव कराने के लिए अंबानी फैमिली ने उन्हें अपने यहां इनवाइट किया, जहां उन्होंने घर की आरती से लेकर फूलों की होली तक का आनंद लिया.
ईशा अंबानी, श्लोका अंबानी, राधिका अंबानी और अनंत अंबानी ने घर आई विदेशी मेहमान का जोरदार स्वागत किया. सिंगर ने उस पारंपरिक रस्म में हिस्सा लिया, जो भक्ति और अपनेपन का प्रतीक है. भारतीय कला और मेहमाननवाज़ी के भव्य माहौल में आयोजित यह कार्यक्रम, उनकी यात्रा के सबसे खास पलों में से एक बन गया.
रिहाना और उनकी टीम की मेजबानी अंबानी परिवार ने अपने मशहूर घर ‘एंटीलिया’ में की, जहां अंबानी फैमिली की बेटी ईशा अंबानी, बड़ी बहू श्लोका मेहता, छोटी बेटी राधिका मर्चेंट और छोटे बेटे अनंत अंबानी ने उनका स्वागत किया.
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब रिहाना अंबानी फैमिली के घर पहुंचती हैं, तो उनका स्वागत एक पारंपरिक नृत्य प्रस्तुति के साथ किया जाता है. रिहाना ने एक पूजा समारोह में हिस्सा लिया. इस सिंगर ने फैमिली के साथ मिलकर आरती की और अंबानी फैमिली के साथ इस रस्म को पूरे मन से निभाया.
जश्न यहीं नहीं थमा. रिहाना ने ‘फूलों की होली’ का भी अनुभव किया, जहां उन्होंने फूलों की पंखुड़ियों से होली खेली और अंबानी परिवार के सदस्यों के साथ डांस भी किया. रीति-रिवाजों और परफॉर्मेंस के अलावा, रिहाना ने फैमिली के साथ एक खास लंच का भी आनंद लिया, जिससे उनके इस सफर को एक पर्सनल टच मिला.
रिहाना 24 अप्रैल, 2026 को एक ब्रांड इवेंट के लिए भारत आईं. इस सफर के दौरान, उन्होंने एक पॉप-अप इवेंट की मेजबानी भी की और उसमें शामिल हुईं. भारत की यह उनकी दूसरी यात्रा है. इससे पहले वह 2024 में अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी में परफॉर्म करने आई थी.


