गोपालगंज में बदमाशों ने सरकारी शिक्षक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अरविंद कुमार यादव (50) के रूप में हुई। वे ऊंचकागांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर झिरवा टोला गांव के रहने वाले थे। घटना शुक्रवार सुबह की है। अरविंद कुमार अपनी बाइक से प्राथमिक विद्यालय जा रहे थे। घर से कुछ दूर जाने पर बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और 6 राउंड फायरिंग की। अरविंद को पांच गोली लगी है। मृतक की पत्नी पूर्व में झिरवा पंचायत की मुखिया रह चुकी हैं



