Tuesday, May 5, 2026

गीदड़ के हमले से बालक जख्मी

Share

पशुधन के स्वास्थ्य को वैज्ञानिक तरीकों से बनाए रखने की जानकारी दी.

असरगंज : प्रखंड के सजुआ गांव में रविवार की दोपहर धान कटाई के दौरान एक गीदड़ ने एक 10 वर्षीय बालक पर हमला कर दिया. जिससे सजुआ गांव निवासी राजेश दास का पुत्र अखिलेश कुमार घायल हो गया. परिजनों के अनुसार अखिलेश अपने माता-पिता और गांव के अन्य लोगों के साथ बहियार में बकरी चरा रहा था. इसी दौरान झाड़ी से निकले एक गीदड़ ने चर रही एक बकरी के बच्चे पर हमला कर दिया. तब अखिलेश ने बकरी को बचाने का प्रयास किया तो गीदड़ ने उस पर हमला कर दिया. गीदड़ ने उसके हाथ को अपने जबड़े में दबोच कर जख्मी कर दिया. हमले के बाद अखिलेश चिल्लाने लगा तो आसपास काम कर रहे किसानों ने दौड़ कर उसकी जान बचायी और लाठी-डंडे से पीटकर गिदड़ को वहीं मार गिराया. इसके बाद जख्मी अखिलेश को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक डॉ निधि कुमारी ने उसका प्राथमिक उपचार किया. घटना के बाद सजुआ गांव में दहशत का माहौल है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News