गुमला: महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को गुमला समाहरणालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त दिलेश्वर महतो के नेतृत्व में वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने परिसर स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
सत्य और अहिंसा के संदेश को अपनाने पर जोर
इस अवसर पर उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और निस्वार्थ सेवा के विचार आज भी समाज और प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से इन मूल्यों को अपने कार्य व्यवहार में शामिल करने की अपील की।
डीसी ने कहा कि सरकारी दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने गांधीजी के जीवन दर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रशासन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना होना चाहिए।
अधिकारियों ने लिया जिम्मेदारी निभाने का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने गांधीजी के नैतिक मूल्यों एवं सिद्धांतों को अपने कार्यों में लागू करने का संकल्प लिया। जनसेवा को प्राथमिकता देने और लोगों के प्रति संवेदनशील रवैया बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।
ये अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त अनिमेश रंजन, अपर समाहर्ता राजीव नीरज, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार, डीएसपी मुख्यालय, डीसीएलआर राजीव कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता ललन कुमार रजक, जिला परिवहन पदाधिकारी सतेंद्र महतो, गुमला अंचल अधिकारी हरीश कुमार समेत समाहरणालय के अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
BHARATSUPRFASTNEWS
