Sunday, September 27, 2026

केचकी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग, 15 दिन में निर्णय नहीं तो आंदोलन.

Share

लातेहार: सीआईसी सेक्शन के बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड स्थित केचकी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज हो गई है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने इस मांग को लेकर एक्सप्रेस ठहराव संघर्ष समिति का गठन किया है। रविवार को बरवाडीह प्रखंड के बेतला स्थित पुराने पंचायत भवन (कुटमु) में समिति की बैठक हुई।

15 दिन में निर्णय नहीं तो आंदोलन

बैठक में समिति के अध्यक्ष फौजदार सिंह ने कहा कि केचकी स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग है। उन्होंने कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर इस मांग पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो ग्रामीण आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे।

उन्होंने कहा कि केचकी रेलवे स्टेशन से बड़ी संख्या में यात्री बड़े शहरों की यात्रा करते हैं। एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण आसपास के ग्रामीणों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए दूसरे रेलवे स्टेशनों पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे उन्हें अतिरिक्त समय और परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने जताई एकजुटता

बैठक में ग्रामीणों ने एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर एकजुट होकर आगे की रणनीति तैयार करने पर चर्चा की। समिति ने मांग पूरी होने तक आंदोलन को तेज करने का संकेत दिया है।

बैठक में समिति के सचिव सलाम अंसारी, प्रवक्ता अली हसन अंसारी, सांसद प्रतिनिधि ईश्वरी सिंह के अलावा प्रवीण सिंह, आनं

Read more

Local News