कियारा आडवाणी बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी रचाई है और एक बेटी की मां हैं. हालिया इंटरव्यू में कियारा ने अपनी लाडली बेटी को लेकर बेहद चौंकाने वाली बात की है. कियारा ने साफ कहा है कि वह नहीं चाहती कि उनकी बेटी वन मैन वुमन बने. कियारा ने इसका कारण भी बताया है. कियारा के डेटिंग और फ्यूचर में होने वाली रिलेशनशिप पर दिए इस बयान ने उनके फैंस को चौंका दिया है और सोशल मीडिया पर हल्ला मच चुका है.
आखिर ऐसा क्यों बोलीं कियारा आडवाणी?
एक फेमस पोडकास्ट में पहुंचीं कियारा ने यह सब बातें कहीं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं चाहती हूं कि मेरी बेटी अपनी जिंदगी खुलकर जिए. मैं नहीं चाहती कि उसे लगे कि उसे सिर्फ एक ही व्यक्ति के साथ ही जिंदगी गुजारनी है या डेट करना है या… जैसे, ऐसी कोई पाबंदी नहीं है कि अगर आप शादी करना चाहते हैं, तो शादी कर लें और अगर आप शादी नहीं करना चाहते तो शादी न करें’. कियारा ने कहा कि उन्होंने जिसे भी डेट किया, उन्हें हमेशा यही लगता था कि वह उनसे शादी करेंगी.
शेरशाह एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘जिंदगी ऐसी नहीं होती, शुक्र है भगवान का, क्योंकि भगवान ने जिसे मेरा जीवनसाथी चुना है, उससे मैं बहुत खुश हूं, लेकिन बचपन में आपके जितने भी रिश्ते बनते हैं, वे सब आपको कुछ न कुछ सिखाते हैं, आखिरकार, वे ही आपको वह इंसान बनाते हैं जो आप आज हैं’.
अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं सारायाह को कहूंगी कि जीवन को पूरी तरह से जीना, अपनी इच्छाओं और अनचाही चीजों का फैसला करना ठीक है, और इस रास्ते में गलतियां भी होंगी. आप कुछ ऐसे फैसले भी लेंगे, जो शायद आपको बाद में सही न लगें, लेकिन जरूरी यह है कि आप उनसे कैसे सीखते हैं और उनसे क्या सीखते हैं.
बता दें, कियारा और सिद्धार्थ 15 जुलाई, 2025 को बेटी के रूप में अपनी पहली संतान के पेरेंट्स बने थे. हालांकि अभी तक स्टार कपल ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है, लेकिन वे अक्सर इंटरव्यू और सोशल मीडिया पर उसके प्रति अपना प्यार जताते रहते हैं. कियारा ने हाल ही में मां के रूप में अपना पहला मदर्स डे मनाया और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उन्हें पैनकेक बनाकर सरप्राइज दिया था और सोशल मीडिया पर यह तस्वीर खूब वायरल भी हुई थी.
वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी फिल्म ‘टॉक्सिक ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स’ में यश के साथ नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और इसमें नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी नजर आने वाली हैं. फिल्म की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है.


