Friday, July 10, 2026

उद्यमी योजना के 11 लाभार्थियों पर सर्टिफिकेट केस, राशि नहीं लौटाई तो जाएंगे हवालात

Share

भागलपुर जिले में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने उद्योग लगाने के नाम पर 4 लाख रुपये की सरकारी राशि लेकर मशीनें किराए पर मंगवाई और बाद में वापस कर दीं। जिला उद्योग केंद्र ने 11 ऐसे लाभुकों की पहचान की है जिन्होंने न तो मशीन खरीदी और न ही शेड बनाया। इन सभी पर अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भागलपुर। जिले में उद्योग स्थापित करने को लेकर पहले योजना का लाभ लिया उसके बाद राशि हड़प कर ली। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना Mukhyamantri Udyami Yojana Bihar) के आवेदन के क्रम में डीपीआर बनाकर दी गई।

जिसके आधार पर 10 लाख रुपये में से चार लाख रुपये का भुगतान लाभुकों के खाते में कर दिया। जिसके बाद लाभुकों ने चालाकी करते हुए भाड़े पर संबंधित उद्योग की मशीन मंगवाया।

जांच के बाद मशीन को वापस कर दिया। ऐसा कर सरकारी व्यवस्था की आंखों में धूल झोंक दी गई। यह मामला वित्तीय वर्ष वर्ष 2021-22 का है। जिला उद्योग केंद्र ने प्रारंभिक जांच में 11 ऐसे लाभुकों की पहचान की है।

जिन्होंने योजना का लाभ उठाकर राशि तो ले ली, लेकिन न तो मशीन खरीदी और न ही शेड का निर्माण किया। इन पर अब सर्टिफिकेट केस दायर किया जाएगा।

इनपर होगी कानूनी कार्रवाई

पहले चरण में 11 लाभुकों पर सख्त कार्रवाई हो रही है। उनमें जगदीशपुर के गुंजन कुमार (गेट-ग्रील निर्माण), वसीउल्लाह (स्टेशनरी उत्पादन), किश्वर परवीन (आटा-सत्तू-बेसन), अंजार आलम (कसीदाकारी), नाथनगर की पूनम कुमारी (ढाबा-होटल), नुसरत खातून (कसीदाकारी), राजीव कुमार (यूपीएस-इन्वर्टर), पीरपैंती के रवि शंकर ठाकुर (मुर्गा दाना), रंगरा की अनुप्रिया कुमारी (पेवर ब्लॉक-टाइल्स), सुलतानगंज के कुमार मनीष और कहलगांव के अजय कुमार (आईटी व्यवसाय) शामिल हैं।

संबंधित लाभुकों की सूची जिला नीलाम पदाधिकारी को सौंप दी गई है। आगे की कार्रवाई के तहत इन पर पीडीआर एक्ट के तहत वारंट जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। – खुशबू कुमारी, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, भागलपुर

Read more

Local News