Friday, May 29, 2026

इस हफ्ते ओटीटी पर बहुत कुछ एंटरटेनमेंट के लिए है, आइए एक नजर डालें कि इस बार वीक में क्या-क्या नया आने वाला है…

Share

 इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज, बिंज-वॉचर्स के लिए एक्शन और असल जिंदगी के ड्रामा का एक रोमांचक मेल लेकर आई हैं. ये नई रिलीज स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को फ्रेश और जबरदस्त कंटेंट से भर देंगी, जो दर्शकों को अपनी ओर बांधे रखेगा. चाहे आप वीक पर लगातार फिल्में-सीरीज देखने का प्लान बना रहे हों या फिर काम के बाद बस कुछ नया ढूंढ़ रहे हों, नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार जैसे अन्य प्लेटफॉर्म पर आई ये नई रिलीज आपके लिए ही हैं. इस हफ्ते की ओटीटी लाइनअप में हर तरह का कंटेंट मौजूद है.

‘जॉली एलएलबी 3’
स्ट्रीमिंग डेट: 29 मई
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: जियो हॉट स्टार

2011 के भट्टा-पारसौल जमीन विरोध प्रदर्शनों से प्रेरित ‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक ऐसी लीगल कॉमेडी में वापसी कर रहे हैं, जो कोर्टरूम ड्रामा से भरपूर है. कहानी एक जमीन धोखाधड़ी के मामले के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें एक विधवा, एक पावरफुल बिजनेसमैन और जॉली नाम के दो विरोधी वकील शामिल हैं.

‘कजंस एंड कल्याणम्स’
स्ट्रीमिंग डेट: 29 मई
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: जियो हॉट स्टार

दो दशकों तक फैली ‘कजंस एंड कल्याणम्स’ की कहानी, केरल के एक घर में पले-बढ़े छह चचेरे भाई-बहनों के आपस में गुंथे हुए जीवन पर केंद्रित है. सात यादगार शादियों के ज़रिए, यह रोमांटिक-कॉमेडी पारिवारिक ड्रामा बदलते रिश्तों, भाई-बहनों के बीच की नोक-झोंक और उन पारिवारिक परंपराओं को दिखाता है.

‘राफा’
स्ट्रीमिंग डेट: 29 मई
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
‘राफा’ एक चार-भागों वाली डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, जो टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल के जीवन और करियर पर आधारित है. ऑस्कर-नॉमिनेटेड फिल्ममेकर जैक हाइनज़रिंग की निर्देशित यह सीरीज, नडाल के प्रोफेशनल टेनिस के आखिरी सालों को दिखाती है, और साथ ही कोर्ट के बाहर उनके पर्सनल लाइफ की भी एक झलक पेश करती है.

‘कैलाबास कॉन्फिडेंशियल’
स्ट्रीमिंग डेट: 29 मई
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
‘कैलाबास कॉन्फिडेंशियल’ आठ पार्ट की एक रियलिटी सीरीज़ है जो अमीर दोस्तों, एक्स और पुराने दुश्मनों के एक करीबी ग्रुप को दिखाती है जो कॉलेज के बाद अपने होमटाउन में फिर से मिलते हैं. इसमें दिखाया गया है कि कैसे पुरानी दुश्मनियां फिर से उभर आते हैं, जब दबे हुए राज इन रईस लोगों की जिंदगी को बिखेरने की धमकती हैं.

‘स्पाइडर-नोयर’
स्ट्रीमिंग डेट: 27 मई
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

स्पाइडर-नोयर बेन रेली (निकोलस केज) की कहानी है, जो एक बदकिस्मत प्राइवेट जासूस है और अपने निजी नुकसान के दुख से घिरा हुआ है. यही उथल-पुथल उसे शहर की खतरनाक अंडरवर्ल्ड दुनिया में वापस खींच ले जाती है, जहां वह शहर के इकलौते सुपरहीरो के तौर पर उभरता है.

Read more

Local News