Monday, July 13, 2026

इन जिलों में अगले दो घंटे के दौरान होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Share

मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है वहां बारिश के दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटा के दौरान हवाएं चलेंगी. इस दौरान कई जगहों पर ठनका गिरने की भी संभावना है. वहीं, मौसम विभाग के वरीय वैज्ञानिक डा. एके सत्तार ने बताया कि अगले दो दिन बारिश की संभावना है.

पटना मौसम विभाग केंद्र ने ने राज्य के 4 जिलों में अगले तीन घंटे के दौरान भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो से तीन घंटे के दौरान शेखपुरा, लखीसराय, जमुई और बांका में तेज बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को बारिश के दौरान विशेष तौर पर सतर्क रहने के लिए कहा है.

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट 

मौसम विभाग ने इन जिलों को येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही विभाग ने बताया है कि बारिश के दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटा के दौरान हवाएं चलेंगी. इस दौरान कई जगहों पर ठनका गिरने की भी संभावना है. वहीं, मौसम विभाग के वरीय वैज्ञानिक डा. एके सत्तार ने बताया कि अगले दो दिन बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आसमान में बादल छाए रहेंगे. उसके बाद मौसम साफ होने के साथ तापमान में वृद्धि होगी. बता दें कि कुल मिलाकर, बारिश ने उत्तर बिहार के लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दिलायी है.

अलर्ट मोड पर आपदा प्रबंधन विभाग 

मौसम विभाग के अलर्ट जारी करने के बाद राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा है. नोटिस जारी करके खेतों में काम कर रहे किसानों, खुले में रहने वाले मजदूेरों और बिजली के खंभों के आसपास मौजूद लोगों को विशेष सतर्कता बरतने का सख्त निर्देश दिया है.

मध्य और दक्षिण बिहार भी अलर्ट पर

पटना, नालंदा, नवादा, गया, जहानाबाद जैसे मध्य व दक्षिणी जिलों में भी 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है. विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है.

Read more

Local News